गोटेगांव (शरद नेमा) ! गोटेगांव के नजदीक उमरिया गांव में भूसा उठाने के विवाद के चलते एक अधेड़ की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, उमरिया गांव के सुखलाल मेहरा का इलाके के ही कुछ लोगों से भूसा उठाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सुखलाल मेहरा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुखलाल को गोटेगांव अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक सुखलाल मेहरा का विवाद कमलेश प्रजापति और उसके साथियों से हुआ था। जब सुखलाल खेत में अकेला था, तभी कमलेश और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। गोटेगांव पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सभी पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
