Spread the love


रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री से गृह मंत्री को बर्खास्त करने की बात कही है। उन्होंने कहा, गृह मंत्री धृतराष्ट्र बनकर घटनाएं देख रहे। लोगों का इस सरकार से भरोसा उठ चुका है। डबल इंजन की सरकार नहीं, सुशासन और जंगल राज चल रहा है। बैज ने पूछा है कि सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में क्यों सफल नहीं है। दीपक बैज ने कहा, प्रदेश को अपराध का गढ़ बना दिया गया है। मुख्यमंत्री को गृह मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। कवर्धा में हुई घटना पर सीएम विष्णुदेव साय के बयान पर सवाल उठाते हुए पीसीसी चीफ बैज ने कहा, गृह मंत्री के जिले में पुलिस के सामने घर जलाया गया। पुलिस अलर्ट होती तो घटना रोकी जा सकती थी। सरकार की नाकामी से दो लोगों की जान चली गई। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, कांग्रेस सरकार से अपराध की घटनाएं कम हो रही। इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अकड़ें पेश करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अपना राजनीतिक चश्मा उतार लें, गृहमंत्री को बर्खास्त करें।मुख्यमंत्री किस अकड़ें की बात कर रहे हैं? झीरम घाटी कांड, जादू टोने के शक में हत्या, घर जल रहे, एसपी-कलेक्टर ऑफिस जल गए, अंतर्राष्ट्रीय शूटर पैर पसार रहे, गोलियां चल रही, क्या हमारे सरकार में ये घटनाएं हुई? अपनी नाकामियों को छुपाने लिए अकड़ें पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *