Spread the love

दमोह। वैश्य महिला इकाई दमोह द्वारा होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने रंगों और संगीत के साथ उल्लासपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिय फूलों की होली खेली गई, जिसमें सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल अर्पित कर सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया। इसके साथ ही, उपस्थित सभी महिलाओं को गिफ्ट स्वरूप फल रखने के लिए प्लास्टिक की छोटी बाकेट भी प्रदान की गईं। आयोजन के दौरान स्वादिष्ट छोले भटूरे दोशा रसगुल्ला और आइसक्रीम का भी सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में वैश्य महिला इकाई की नगर अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया
कार्यक्रम का कुशल आयोजन सांस्कृतिक प्रभारी रमा अग्रवाल और संगीता नायक ने किया। इस भव्य आयोजन में संभागीय महिला अध्यक्ष श्रीमती ऋतु अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता जिला प्रभारी श्री विद्या असाटी जिला महामंत्री नंदा असाटी शिप्रा सराफ, सुमित्रा , अंजिता सुनीता अग्रवाल सुनीता असाटी डॉली मनी अग्रवाल, सुमन, सोनिया गुप्ता, अर्चना दलाल, माया गुप्ता रजनी ,सीमा, नीलम, बबीता, शोभा,सविता गुप्ता कंचन,सेजल,रक्षा परी के साथ महिला इकाई की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं और उत्सव को यादगार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *