Spread the love

दमोह : सोमवार को जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर रसायन शास्त्र तथा इतिहास विषय के प्रश्न पत्र का आयोजन हुआ। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने परीक्षा केंद्र जोरतला, टोरी, इमलिया घाट, तेजगढ़ तथा खमरिया बिजोरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जोरतला में बाथरूम की साफ-सफाई सही ना पाए जाने पर संबंधित संस्था के प्राचार्य को परीक्षा उपरांत समस्त व्यवस्थाएं ठीक करने हेतु निर्देशित किया। टौरी परीक्षा केंद्र में हाल में आयोजित परीक्षा कक्ष का पार्टीसन सही न होने पर केंद्र अध्यक्ष को निर्देशित किया कि पार्टीशन सही कराएं। परीक्षा केंद्र तेजगढ़ तथा बिजोरा खमरिया में परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित पाई गई। सभी कैमरे चालू स्थिति में मिले। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र फुटेरा कला में दो परीक्षार्थियों द्वारा आपस में उत्तर पुस्तिकाओं की अदला बदली की स्थिति देखे जाने पर कलेक्टर श्री कोचर ने जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित कक्ष के पर्यवेक्षक एवं केंद्र अध्यक्ष पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *