
भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके में स्थित एक बस्ती में रहने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि ससुराल वालो ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार पूजा खरवार पत्नी रोहित (29) मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी, और यहां गौतम नगर बस्ती में अपनी ससुराल में रहती थी। उसका पति औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फेब्रीकेशन फैक्ट्री में काम करता है। दंपत्ति के साढ़े तीन साल और ढाई साल के दो बच्चे हैं। बीते दिन काफी समय तक पूजा का कमरा बदं रहने पर शाम करीब 5 बजे सास-ससुर ने उसे आवाज लगाई। लेकिन न तो अंदर से कोई जवाब आया और न ही दरवाजा खुला। अनहोनी की आशंका के चलते परिवार वालो ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखने पर पूजा का शरीर फंदे पर लटका नजर आया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया की फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी का कारण साफ हो सके। जॉच टीम का कहना है, कि हादसे की सूचना मिलने पर यूपी में रहने वाले मृतका के परिजन यहॉ आने के लिए रवाना हो गए हैं। उनके आने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा। वहीं परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही आत्महत्या का कारण साफ हो सकता है, जिसके आधार पर आगे की जॉच की जायेगी। फिलहाल अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
