Spread the love

जबलपुर रेल मण्डल में बिना टिकिट रेल यात्रियों की सघन धरपकड़
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के स्टेशनों में सघन टिकिट चैकिंग अभियान चलाया गया| इस दौरान करीब 22 सौ यात्री बिना टिकिट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे 15 लाख का जुर्माना वसूला गया| अकेले जबलपुर के मदनमहल स्टेशन में कड़ी नाकाबंदी कर 500 यात्रियों से 3 लाख जुर्माना वसूला गया| सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह ने बताया कि प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कुशाल सिंह के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के निर्देशन में जबलपुर मण्डल पर यात्रियों को ट्रेनों में अधिक भीड़ के दौरान आरामदायक यात्रा के उद्देश्य से समय-समय पर यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मंडल में 2200 यात्रियों को पकड़कर उनसे लगभग 15 लाख रुपए का रेल राजस्व एकत्र किया गया ।
इसी कड़ी में बुधावर को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने के नेतृत्व मे चल टिकट निरीक्षकों की टीम ने मदन महल स्टेशन पर विशेष किलाबंदी चेक लगाकर टिकट चेकिंग की गई। मदन महल स्टेशन पर सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक वाणिज्य विभाग के 36 टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चलाये गए इस अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जाँच के स्टेशन के बाहर न जा सकें। इस जांच मे आरपीएफ़ व जीआरपी का बल भी उपस्थित था।
इस दौरान कुल 18 यात्री गाडियों को मदन महल स्टेशन पर रोककर लगभग 500 यात्रियों को पकड़कर उनसे 3 लाख रुपए का रेल राजस्व एकत्र किया गया । यात्री गाड़ियों में डेली अप डाउन करने वाले एम एस टी धारक आरक्षित कोचों मे यात्रा करते हुए पकड़े गए, एवं अनियमित टिकट लेकर तथा अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वालों पर कार्यवाही की गई।
इस जांच के दौरान ट्रेन न. 13202 जनता एक्स्प्रेस, 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस, 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस, 12577 दरभंगा-मैसूर एक्सप्रेस, 11062 पवन एक्सप्रेस, 12150 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस सहित अन्य यात्री गाड़ियों को चेक करने के साथ ही अवैध वेंडरो, प्लेटफार्म पर आने वाले ऑटो चालक, बिना प्लेटफॉर्म टिकट लिए प्लेटफार्म पर घूमने वाले लोगों के साथ ही प्लेटफॉर्म में गंदगी करने वाले लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की भी जांच की गई।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक डॉ. मधुर वर्मा नें बताया कि रेलवे द्वारा प्रारंभ किया गया यह जांच अभियान आगामी दिनों में भी विभिन्न स्टेशनों पर निरंतर चलेगा। यह जांच अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया कि सभी यात्री उचित टिकट के साथ यात्रा करें। अनियमित यात्राओं को रोकने से जहां रेल राजस्व में वृद्धि होती है, वहीं यह यात्रियों के लिए सुगम, सुरक्षित और स्वच्छ यात्रा सुनिश्चित करता है। साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें । प्रतिक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट/एप एवं यूटीएस एप का उपयोग कर स्वयं भी टिकट बुक कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *