

दमोह ! लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा होली हुड़दंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी मेंबर्स द्वारा रंग बरसे भींगे चुनरवाली, होली आई रे जैसे होली के गानों पर विशेष नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। मौके पर सभी ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी साथ ही सभी सदस्यों ने होली के गानों पर जमकर डांस कर पूरा माहौल होलीमय बना दिया। होली का अपना अलग अंदाज है, जहां क्लब मेंबर हर्षोल्लास के साथ होली मस्ती से मनाती आ रही हैं। इस भव्य कार्यक्रम को जया बुधवानी,कोमल नोतानी, जया मदान और अल्का मिश्रा , बेबी छाबड़ा ने आयोजित किया। होली केवल रंग खेलने तक सीमित नहीं है, यह नफरत पर प्यार की जीत का त्योहार है. क्लब द्वारा आयोजित महिला होली समारोह में इस पारंपरिक त्योहार की अलग ही छटा देखने को मिली.रंगों और उल्लास से भरे इस आयोजन में क्लब से जुड़ी महिलाएं भिन्न परिधानों में सजी-धजी नजर आईं. अबीर-गुलाल के साथ महिलाओं ने बुंदेलखंडी फाग गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं. उनके जोश और उमंग ने होली के रंगों को और भी चटख बना दिया. आयोजन के दौरान सभी मस्ती उत्साह में थिरकते नजर आए .!
