Spread the love

नई दिल्ली । एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने भारत के 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 4092 विधायकों के हलफनामे का विश्लेषण किया है। इस विश्लेषण से पता चला है, चार विधायकों के पास 1000 करोड रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। 500 से 1000 करोड रुपए वाले विधायकों की संख्या 8 है। 100 से 500 करोड रुपए तक की संपत्ति वाले विधायकों की संख्या 107 है। सभी राज्यों में केवल 65 विधायक ऐसे हैं। जिनकी संपत्ति 30 लाख रुपए से कम है। बाकी विधायक करोड़पति हैं। सभी विधायकों की संपत्ति जोड़ने के बाद 73348 करोड रुपए की संपत्ति के मालिक सभी राज्यों के विधायक हैं।
विधायकों की संपत्ति के मामले में कर्नाटक सबसे आगे है। कर्नाटक के विधायकों के पास 14179 करोड रुपए की संपत्ति है। उसके बाद महाराष्ट्र के विधायकों के पास 12424 करोड रुपए की संपत्ति है। तीसरा नंबर आंध्र प्रदेश का आता है। यहां के विधायकों के पास 11323 करोड रुपए की संपत्ति है। चौथे नंबर पर मध्य प्रदेश है। यहां पर 2699 करोड रुपए की संपत्ति विधायकों के पास है। पांचवें स्थान पर राजस्थान है। यहां के विधायकों के पास 1544 करोड रुपए की संपत्ति है। विधायक बनने के बाद बड़ी तेजी के साथ उनकी संपत्ति बढ़ने लगती है। गरीबों की संपत्ति जरूर घट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *