Spread the love

दमोह : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटैल ने दीप प्रज्जवलित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा, भावसींग मासाब, रमन खत्री, राजू ठाकुर, सरपंच गोविंद सिंह मंचासीन थे। पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के संबंध में अपने विचार रखते हुए कहा चारों विधायकों ने यह तय किया है गौण खनिज का जो राशि आती है, यह सब विद्यालयों में लगेगी, विद्यालय के भवनों में जहां मरम्मत आवश्यक है उनका सुधार होगा, जहां अतिरिक्त कक्ष चाहिए है, वहां अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे, जहां गेट नहीं है, वहां गेट लगाया जाएगा, बाऊंड्री वॉल बनाई जायेगी। उन्होंने कहा इसके लिए 2 वर्ष लगेंगे, हमारे जिले का हर स्कूल अच्छा हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल ने कहा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस है, हम सभी मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आज ग्राम पंचायत अभाना में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम चल रहा है, कन्या शाला में कन्याओं से मुलाकात कर ना कचरा फैलाएंगे और ना ही फैलाने देंगे, यह शपथ दिलाई गई। सभी विद्यार्थियों से खासकर छात्राओं से कहा वह घर संभालने में भी एक्सपर्ट होती है और जो गंदगी फैलाते हैं उन्हें रोकने में भी एक्सपर्ट होती हैं, उन्हें यह शिक्षा दी है कि आज हमें स्वच्छ भारत मिशन में योगदान देना है और वह सफल रहेगा।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने कहा आज पूरे देश में स्वच्छता का कार्यक्रम शुरू हुआ है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस भी है इसी उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम देश में चलेगा। इसी तारतम्य में दमोह जिले के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से स्कूल में हमने कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने कहा आज यह प्लान में था कि हम सभी मिलकर विद्यालय परिसर की सफाई करेंगे, स्वच्छता के रथ को हरी झंडी दिखायेंगे, बच्चों से शपथ दिलाएंगे। पूरे स्कूल को पेंट कराया है, बाउंड्री भी पेंट की है, यह प्रोग्राम जिले के जितने भी स्कूल हैं सभी में लगातार चलेगा, इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी सभी से कहा है कि यहां से तो हम प्रतीकात्मक शुरुआत कर रहे हैं क्योंकि 2 अक्टूबर तक का प्रोग्राम है, पूरे जिले के सभी स्कूलों की बाउंड्री वॉल और ऐसा प्रयास रहेगा कि कहीं भी गंदगी ना रहे। उन्होंने कहा अच्छे रंगीन चित्रों से पेंट हो, जो पूरे प्रोग्राम का उद्देश्य है कि हर जगह सफाई वास्तविकता में हो ना कि सिर्फ दिखाने के लिए हो। उन्होंने कहा सभी जनपद और सभी पंचायत में शुरुआत की है, हर जगह जनप्रतिनिधिगण लोगों के साथ मिलकर जगह-जगह सफाई के कार्यक्रम चलाएंगे, सबसे पहले शुरुआत हमने अपने ऑफिस से की है, जो भी सरकारी दफ्तर है वहां पर सफाई कराई जाएगी उन्होंने कहा पूर्ण विश्वास है कि हम सभी मिलकर यह जो 15 दिन का टाइम है इसमें पूरे स्कूलों को साफ कर लेंगे, दफ्तरों को साफ कर लेंगे, जितना भी अधिकतम हो सकता है इस प्रोग्राम को सफल बनाएंगे।

            कार्यक्रम उपरांत स्वच्छता ही सेवा अभियान की शपथ दिलाई गई, स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया और जनप्रतिनिधियों द्वारा परिसर की सफाई की।

स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाई गई

            इस अवसर पर ग्राम अभाना में विधायक श्री मलैया और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटैल ने स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव जाकर स्वच्छता की अलख जगायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *