Spread the love

दमोह : कलेक्टर श्री कोचर ने कहा है जिले के कुछ क्षेत्र में ओलावृष्टि की घटना हुई है, उसके बाद हमारे सभी राजस्व अधिकारी, एस.डी.एम है, उनके नेतृत्व में तत्परता से फील्ड पर पहुंचकर एक आकलन किया, जायजा लिया, फसलों की प्रारंभिक क्या स्थिति है। उसके बाद आज सुबह से भी सभी अधिकारी इस काम में जुटे है, कुंडलपुर, कुड़ई, पटेरा क्षेत्र में जितने ग्राम प्रभावित है, उन सभी के लिए निर्देश दिए है, कि आज से सभी जगह सर्वे शुरू हो जाए।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा सभी राजस्व अधिकारी, पटवारी भी फील्ड पर है, पूरी टीम लगी है। अब सबसे पहला काम है, सर्वे पूरा करने का तो सर्वे अगले 3-4 दिन में सभी खेतों का पूरा हो जायेगा। सर्वे पूरा होने के बाद वास्तविक स्थिति सामने आयेगी की किसका कितना नुकसान हुआ है,और उसके हिसाब से फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जब सर्वे किया जाता है, एक-एक खेत का तब पूरी वास्तविक स्थिति सामने आती है।  कृषि विभाग के अधिकारी और राजस्व के अधिकारी दोनों की टीम बनाई गई है। यह टीम पूरा सर्वे करेगी, सर्वे करके एक वास्तविक आंकलन जो तकनीकी आधार पर होता है, वह सामने लायेगी और उसके बाद आगे कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर श्री कोचर ने सभी किसानों को आश्वस्त किया है की किसान बिल्कुल चिंता ना करें। सरकार, प्रशासन हमेशा उनके साथ है और जल्दी से जल्दी यह सर्वे का काम कंप्लीट कराएँगे ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके।         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *