Spread the love

खेतो में फसल हानि का किया अवलोकन

दमोह : पटेरा के कुंडलपुर, फतेहपुर आदि क्षेत्रों में आकस्मिक हुई वारिश और ओलावृष्टि का आज प्रातः 11 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पटेरा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर हरसम्भव मदद का भरोसा दिया। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा अधिकारियों और राजस्व अमले को खेतों में जाकर सर्वे के निर्देश दिए गए हैं, प्राथमिकता से सर्वे कार्य पूर्ण होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान बंधु बिल्कुल भी चिंतित ना हो। निरीक्षण के दौरान एक खेत तक कलेक्टर की गाड़ी नहीं पहुंच पाने की स्थिति में कलेक्टर स्थानीय नागरिक के साथ बाइक पर सवार हुए और खेत तक पँहुचे। भ्रमण के दौरान एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम, तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, पटेरा तहसीलदार राजेश सोनी सहित अन्य अधिकारी-कमर्चारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *