श्रमदान कार्यक्रम में होमगार्ड एवं NSS के छात्रों ने विशेष रूप से निभाई सहभागिता


दमोह : जिला प्रशासन दमोह के मार्गदर्शन में सभी सामाजिक एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से चलने वाले साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के 39वे सप्ताह अंतर्गत आज बड़ी देवी मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता हेतु श्रमदान आयोजित किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में विशेष रूप से होमगार्ड एवं NSS के छात्रों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने कहा कलेक्टर सर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय में नगर *पालिका*, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह स्वच्छता अभियान का 39 वा सप्ताह है। सभी के सहयोग से यह बहुत अच्छी मुहिम है कि हम शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि स्वच्छ भारत हो इस दिशा में दमोह को स्वच्छ बनाने का काम कर रहे हैं, इसमें सभी का सहयोग है। आज फुटेरा तालाब और बड़ी देवी मंदिर परिसर की सफाई की है, सभी लोगों ने उत्साह से सफाई अभियान में भाग लिया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एसडीआरएफ दमोह हर्ष जैन ने कहा आज पूरी टीम के साथ स्वच्छता के 39 वे सप्ताह में फुटेरा तालाब और बड़ी देवी मंदिर के सामने स्वच्छता अभियान में शामिल हुए, यह एक अनूठी पहल है जिसमें हम सभी नगर को स्वच्छ बना रहे हैं। सभी नगर वासियों से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल होकर अपने नगर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
होमगार्ड सैनिक चेन सिंह ने कहा स्वच्छता अभियान के पखवाड़े में आज का स्वच्छता अभियान बड़ी देवी मंदिर के सामने और फुटेरा तालाब के घाट पर सफाई करके स्वच्छता अभियान में भाग लिया है स्वच्छता अभियान में हमेशा साथ में रहेंगे।होमगार्ड श्रीमती गीता ने कहा आज फुटेरा तालाब और बड़ी देवी मंदिर के सामने साफ सफाई की गई है, शहर में साफ सफाई रखना हमारा कर्तव्य है। सैनिक मोहित नायक ने कहा फुटेरा तालाब को साफ रखने के लिए यहां पर सफाई की गई है। आपदा मित्र प्रतिभा बंसल ने सभी आपदा मित्रों की ओर से आग्रह करते हुए कहा सभी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, यहां वहां कचरा ना फैलाएं, यदि कोई कचरा फैलता है तो उन्हें मना करें, जब हम सभी स्वच्छ रहेंगे तभी स्वस्थ रहेंगे।
वर्षा शर्मा ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी ना फैलाएं, सभी जगहो और मंदिरों को स्वच्छ रखें। रोमेश पटेल ने कहा फुटेरा तालाब में साफ सफाई की है, सभी से आग्रह है कि स्वच्छता बनाए रखें कचरा डस्टबिन में ही डालें टाइम्स कॉलेज के एनएनएस ग्रुप अदिति चौरसिया ने कहा कुदरत तालाब में साफ सफाई की है और यहां के लोगों से आग्रह किया कि तालाब में गंदगी ना डालें।टाइम्स कॉलेज के एनएनएस ग्रुप के वंश असाटी ने कहा फुटेरा तालाब में सफाई अभियान आयोजित किया गया है तालाब के किनारो की सफाई की गई है। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश राम मनोहर दांगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
