Spread the love

हटा / अंधियारा बगीचा में संचालित शराब दुकान में गद्वीदार की मौत हो जानें का मामला सामने आया है जहां पुलिस को मिली सूचना पर पंहुची पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कार्रवाही कर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार राजू राय पिता जगमोहन राय उम्र 45 बर्ष निवासी सलैया थाना कुम्हारी हटा के अंधियारा बगीचा में संचालित शराब दुकान का गद्वीदार था दरमियानी रात जिसकी मौत हो गई वहीं रविवार सुबह जब दुकान के कर्मचारियो द्वारा गद्वीदार को मृत अवस्था में पाया तो तुरंत ही पुलिस थाना हटा को सूचना दी गई जहां मौके पर पंहुची पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाही कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं जानकारी यह सामने आ रही है कि मृतक प्रथम दृष्टया टीवी का मरीज था जिसका उपचार भी चल रहा था और शराब दुकान में वह अपनें साथियो से अलग सोता था जिसके चलते सुबह जब अन्य कर्मचारियो नें उसे देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। बहरहाल पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *