Spread the love

हर बार की तरह यही प्रयास रहेगा की शांति पूर्वक सारे त्यौहारों को मनाया जाये – पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी

शांति समिति की बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिये अहम् दिशा-निर्देश

दमोह : मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक लगभग एक महीना पूरा त्योहारों का है, जिसमें सभी धर्मों के बड़े बड़े त्यौहार आ रहे हैं, ईद से लेकर के रामनवमीं तक और गुड फ्राइडे से लेकर बैसाखी तक और हनुमान जयंती से लेकर महावीर जयंती तक, चैती चांद, सारे त्यौहार इस अवधि में है। उसी को लेकर के आज शांति समिति की बैठक में सभी सदस्यों द्वारा बहुत महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, उन सुझावों को नोट किया गया है। यह बात आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम एवं शांति समिति के सम्मानीय सदस्यगण मौजूद थे। जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने कहा त्यौहार में अच्छी व्यवस्थाएं दी जाए तो लोगों को खुशी मिलती है, कलसे एसडीएम सभी संबंधित अधिकारियों से साथ एक बार प्रमुख रास्तों को जा करके देखेगें और जो पॉइंट बताये गए है, उनमें अगले एक हफ्ते में क्या क्या काम किये जाने है, उसको चिन्हित करके काम शुरू किये जायेंगे। प्रयास होगा की सारे त्यौहार शांति और सद्भाव के साथ तो मने ही मने, साथ में सुविधा भी पूरी रहे, किसी प्रकार की श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना ना करना पड़े, इसी का प्रयास किया जायेगा और उसको सुनिश्चित करेंगे।

            पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा आज शांति समिति की बैठक का दूसरा पाठ सम्पन्न हुआ है। आने वाले 30 दिनों में नवरात्र से लेकर और जितने भी विशेष त्यौहार पड़ रहे हैं, उनके संबंध में चर्चा का विषय लगभग सभी सदस्यों ने अपने अपने पक्ष रखे हैं, इसमें सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी कुछ विषय पुलिस की तरफ से देखे गए, हम लोग इसमें अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग दिन के हिसाब से व्यवस्था लगा रहे हैं। नवरात्र के 9 दिन में सुबह अर्ली मॉर्निंग से लेके, शाम तक महिलाएं और बच्चियां मंदिरों में जाती है, तो उनके लिए अलग से शक्ति मोबाइल की व्यवस्था रखी जायेगी और कंट्रोल रूम का नंबर पहले भी उपलब्ध करा रखा हैं, कही पर कोई दिक्कत आती हैं तो कंट्रोल रूम को सूचना दी जा सकती हैं। इसके अलावा तमाम सुरक्षा की जहाँ जहाँ पर जरूरत होगी वह करवाई जायेगी । हर बार की तरह यही प्रयास रहेगा की शांतिपूर्वक सारे त्योहारों को मनाया जाये और जितनी भी अच्छी से अच्छी सुविधाएं दे सकते है वो दी जाए।बैठक में समिति सदस्यों ने भी त्यौहारों से संबंधित अपने-अपने विचार रखे, जिस पर कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *