एमएलबी स्कूल में विशाल पुस्तक मेला 27 मार्च से 31 मार्च तक

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा27 मार्च से लेकर 31 मार्च तक स्थानीय एमएलबी स्कूल में एक विशाल पुस्तक मेला लग रहा है, जो प्रात: 11 बजे से शाम 08 बजे तक चलेगा। यह केवल पुस्तक मेला नहीं है। पुस्तक, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म तीनो चीज़ें यहाँ पर मिलेंगी और इसमें बाहर से विक्रेतागण के अलावा प्रकाशक भी आ रहे हैं, इसीलिए सभी से आग्रह है सभी अभिभावक गण, विद्यार्थियों के माता-पिता बड़ी संख्या में मेला स्थल पर आएं और किताबें, कॉपियां कॉम्पिटेटिव दरों पर प्राप्त करें ताकि उनको किसी एक पर्टिकुलर दुकान से कोई चीज़ खरीदने के लिए बाध्य ना होना पड़े। उन्होंने कहा वहाँ से वह सभी सामग्री खरीद सकते हैं, जो उनके बच्चों के पठन पाठन के लिए जरूरी है।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा हर स्कूल के लिए 12 ऑर्डर जारी किए हैं, मतलब यदि वह स्कूल पहली से बारहवीं तक का है तो उसके लिए 12 आदेश, यदि वह पहली से दसवीं तक का है तो उसके लिए 10 आदेश, अलग-अलग कक्षा वार ऑर्डर जारी किए हैं। उसमें किताबें निर्धारित की गई है कि इस क्लास में यह वाली किताब चलेगी और यह जो पूरा निर्धारण स्कूल की सहमति से किया है। इसका मतलब यह है की स्कूल भी सहमत है, की वह ये किताबें चलाने वाले है। इस बार स्कूल और प्रशासन दोनों ने पहले चर्चा करके और फिर उसके बाद ऑर्डर निकाला है, यह आदेश एक तरफा नहीं निकले हैं, यह चर्चा के बाद ही निकले हैं और स्कूल की सहमति के बाद निकले हैं। इसलिए अब स्कूल भी और कोई किताब नहीं चलाने वाला है। कलेक्टर श्री कोचर ने जिले के नागरिकों से आग्रह करते हुये कहा इस पुस्तक मेले का आप लाभ लें और किताबें यहीं से लें। इस मेले के बाद एक बार और अप्रैल के महीने में यह मेला लगाएंगे ताकि यदि कोई विद्यार्थी छूट जाते हैं, यदि पुस्तकें, कापियां नहीं ले पाते हैं, तो फिर वह किताबें अप्रैल माह के मेले में भी ले सकते हैं। इस अवधि में मार्च से लेकर अप्रैल तक किसी भी प्रकार का दबाव अभिभावकों के ऊपर नहीं बनाया जाएगा, स्कूलों के द्वारा, की उनको इतने दिन के भीतर ही खरीदनी है। पूरे महीने में एक बार मार्च के अंत में और एक बार इसी तरह से अप्रैल के अंत में एक और मेला लगाएंगे ताकि विद्यार्थियों के अभिभावकों की पूरी जरूरत इससे पूरी हो जाए और विद्यार्थी व्यवस्थित रूप से पढ़ाई कर सकें।
उन्होंने कहा स्कूल शिक्षा विभाग इसकी पूरी तैयारियां कर रहा है और अभी लगातार पिछले दिनों में सारे स्कूल संचालकों की बैठक चार चरणों में ली है, आज 25 मार्च को पुस्तक विक्रेताओं की स्टेशनरी विक्रेताओं की यूनिफॉर्म विक्रेताओं की सबकी बैठक भी रखी गई। सभी से चर्चा के बाद और सबसे बात करके यह व्यवस्थित रूप से आयोजित करने का प्रयास किया जायेगा।
