(भारती अहिरवार)

हटा- हटा अंतर्गत विकासखण्ड हटा एवं पटेरा के अप्रांरभ, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों की प्रगति की समीक्षा एसडीएम राकेश सिंह मरकाम द्वारा की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी शिव राय द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट में निर्माण ऐजेंसी संबधित ग्राम पंचायतों की लापरवाही पाये जाने पर एस.डी.एम. द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं ब्लाक वाईज एक-एक आंगनबाड़ी भवन की समीक्षा की गई। बैठक में एसडीएम हटा श्री मरकाम ने पटेरा, बम्हौरी, रेवझां, देवडोंगरा में अपूर्ण होने पर सहायक यंत्री जनपद पंचायत पटेरा आयुषी नामदेव को वूसली का प्रकरण तैयार कर एक सप्ताह में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार हटा के बरखेरा कलार, चौरईया, पाटन, कलकुआ, उदयपुरा में उपयंत्री जनपद पंचायत हटा को री इस्टीमेंट तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कुंवरपुर में वसूली का प्रकरण तैयार करने हेतु कहा गया।
