Spread the love

रोजगार, स्वारोजगार, एवं अप्रिन्टिस मेला में 188 आवेदको का हुआ प्रारंभिक चयन

दमोह : म.प्र.शासन के कौशल युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार, अप्रिन्टस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया एवं नारायण सिंह राय सरपंच मारुताल द्वारा दीप प्रजज्लवत किया गया। मेले में उपस्थित कंपनियों के प्रतिनिधि द्वारा कंपनी की जानकारी प्रदान की गई। रोजगार मेले में 10 कंपनिया सम्मलित हई जिनके द्वारा 08वीं से स्नातक तथा आई.टी.आई. के युवक युवतियों हेतु रोजगार के अवसर प्रदान कर प्रारंभिक चयन 188 किया गया। रोजगार मेला हेतु ऑनलाईन एवं ऑफलाईन कुल 466 रजिस्ट्रशन किये गये।

            इस अवसर पर विधायक श्री मलैया ने आवेदको को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार के रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रिन्टिस के अवसर निरंतर उपलब्ध कराए जा रहे है, उन्होंने कहा कंपनी प्रतिनिधियों के लिए अधिक से अधिक चयन करने के साथ अपनी कंपनियों में अच्छा कार्य देकर भविष्य उज्जवल बनाऐगे।प्राचार्य आई.टी.आई अभिषेक तिवारी ने रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रिन्टिस इंटरशिप संबंधी जानकारी दी। मेले में ग्रेट आर्गनिक डायमंड सागर, शिवशक्ती एग्रेटेक जबलपुर, बर्धमान यार्न मंडीद्वीप, जी.एस.एस. प्रा. लिमि. स्किल वेजन, सिटी जॉब, वी कार्मशियल टाटा मोटस प्रीतमपुर, सुजुकी मोटर्स हरियाण गेल इस्टीट गुना के प्रतिनिधियो ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन संतोषी सिंह एवं विवेक कुमार सोनी द्वारा किया गया एवं रोजगार अधिकारी एल.पी. लडिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रमण खत्री, मनीष तिवारी, पी.एन.तिवारी समन्वयक सैडमेप अशोक शर्मा के साथ आई.टी.आई का समस्त स्टाप उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *