Spread the love

(भारती अहिरवार हटा)

हटा/ दमोह जिले में होने वाले शासकीय निर्माण कार्य के नाम पर सरकारी अमला राशि की बंदरबाट करने में लगा है इसी का एक नजारा हटा तहसील के ग्राम बरखेड़ा देवरागढ़ी पंचायत में देखने को मिला है. जिसने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना रोड का पूरा निर्माण दर्शाकर कर लाखों रुपए की राशि हड़प ली.आपको बता दें उक्त निर्माण से लाखों की राशि निकाली जा रही है डामर रोड में जमीन की स्तर से निर्धारित ऊंचाई तक डामर रोड का निर्माण होना होता है लेकिन इन सड़कों में उचाई उचित मापदंड से कम है साथ ही डामर की मात्रा कम होने से गिट्टी अलग हो गई है निर्माण ठेकेदार द्वारा किया गया रोड की स्थिति बहुत ही खराब है उस रोड की गारंटी पांच वर्ष की हैं अभी सिर्फ 2 वर्ष ही पूरे नहीं हुए ओर पूरा डामर गिट्टी से फिक गया है निचला पुराना डामर दिखाई दे रहा है ठेकेदार को 5 बर्ष रखरखाव की गारंटी है विभाग द्वारा कोई कम नहीं करवाया जा रहा है और ठेकेदार को विभाग ओर ठेकेदार मिलकर पूरे मेंटिनेंस की भुगतान किया जा रहा है देवरागढ़ी के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को बने अभी 2 ही वर्ष हुए है और बरखेड़ा से देवरागढ़ी वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *