

भोपाल / दमोह ! समाज सेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान के लिए कायस्थम द्वारा सम्मानित दमोह निवासी श्री किरण कुमार खरे को पिछले दिनों प्रयागराज में हुए महाकुंभ में चित्रगुप्त अखाड़ा चित्रगुप्त पीठ संत महासभा ने मंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की है। श्री किरण कुमार खरे अब मंडलेश्वर किरणानंद कहलाएंगे। चित्रगुप्त अखाड़ा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज व अखाड़ा के महामंत्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के साथ देश-विदेश से आए संत – महात्मा, व श्रद्धालुओं ने मेला परिषद सेक्टर 5 में चित्रगुप्त अखाड़ा के शिविर में अपनी धर्मध्वजा लेकर पदयात्रा की थी और संगम में अमृत स्नान कर पटाभिषेक का आयोजन किया था । जिसमें भारत के विभिन्न प्रांतो से आए संत समाज ने चित्रगुप्त अखाड़े की सदस्यता ग्रहण की थी । कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव एवं महासचिव अभय श्रीवास्तव ने हाल में मंडलेश्वर किरणानंद से भेंट कर उन्हें शुभकामना देते हुए आशा व्यक्त की थी कि वे मध्य प्रदेश में भी चित्रगुप्त अखाड़े की ध्वजा को ऊंचाई पर ले जाएंगे !
