31 मार्च तक चलेगा पुस्तक मेला ………..कम मूल्य पर पुस्तके प्राप्त होने पर अभिभावक एवं विद्यार्थी खुश


दमोह : जिला स्तरीय पुस्तक मेला में दूसरे दिन जिले के कोने-कोने से विद्यार्थी और उनके अभिभावक पुस्तक मेले पहुंचकर पुस्तकों व स्टेशनरी सामग्री खरीदी, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन पर शिक्षा विभाग द्वारा शहर के मध्य स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है, जहां पर सभी विद्यालयों की एन.सी.ई.आर.टी की पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसके अलावा यूनिफॉर्म स्टेशनरी जूते आदि भी बालकों के द्वारा खरीदे जा रहे हैं ,मेले में दूसरे दिन 600 से अधिक अभिभावको द्वारा अपने पालकों की सामग्री का क्रय किया गया ,जहां एक और एक से अधिक दुकानों के विकल्प पालकों के समक्ष खुले हुए हैं, वहीं दूसरी ओर एन.सी.ई.आर.टी की पुस्तक कम मूल्य की होने के कारण अभिभावकों द्वारा खुशी से खरीदी जा रही है। पुस्तक मेला प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक 31 मार्च तक जारी रहेगा।
