The President of India, Smt Droupadi Murmu confers the prestigious Dada Saheb Phalke Award to eminent film personality, Shri Mithun Chakraborty at the 70th National Film Awards ceremony at Vigyan Bhavan, in New Delhi on October 08, 2024. The Union Minister of Railways, Information and Broadcasting and Electronics and Information Technology, Shri Ashwini Vaishnaw and the Minister of State for Information and Broadcasting and Parliamentary Affairs, Dr. L. Murugan are also present.
Spread the love

कोलकाता। फिल्म अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के लोगों को चेताते हुए कहा है कि इस बार यदि यहां भाजपा की सरकार नहीं बनी तो हिंदुओं अस्तित्व मिट सकता है। उन्होंने हिंदू वोटरों को इस बार भारी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यह हमारी अस्तित्व की लड़ाई है।
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में हिंदू वोट को एकजुट करने की अपील करते हुए बांगलादेश का उल्लेख किया और कहा कि बांगलादेश ने केवल ट्रेलर दिखाया है, इसके बाद बंगाल में हिंदू बंगाली का अस्तित्व बच पाएगा या नहीं इस पर संदेह है। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, आज भी 9 प्रतिशत हिंदू हमारे वोट नहीं देते। मैं चिल्लाकर कहता हूं, इस बार घरों से बाहर निकलें और भाजपा को वोट दें। बांगलादेश ने हमें सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, इसके बाद बंगाल में हिंदू बंगाली रहेगा या नहीं, इस बारे में मुझे शक है। अगर इस बार हिंदू वोट नहीं करते तो आने वाले दिनों में हमें बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।मिथुन चक्रवर्ती के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती बांगलादेश का नाम लेकर पश्चिम बंगाल में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, क्या मिथुन चक्रवर्ती मुंबई में जाकर यह सब कह सकते हैं? अगर बांगलादेश का जिक्र करके राज्य में कोई अशांति पैदा करने की कोशिश होगी तो पश्चिम बंगाल के लोग उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी रामनवमी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, हिंदू जाग गए हैं। अब रामनवमी बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी, इसके बाद हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। शुभेंदु ने यह बयान बारुईपुर में हुई अपनी सभा में दिया।बीजेपी नेता दिलीप घोष ने भी रामनवमी के मौके पर पुलिस से टकराव की धमकी दी। उन्होंने कहा, अगर पुलिस ने हमारे रामनवमी के जुलूस पर रोक लगाई, तो हम थाने घेर लेंगे। रामनवमी की शोभायात्रा में युवाओं को लाठी लेकर भागने का अधिकार होगा। जहां भी पुलिस रोक लगाएगी, हम थाने का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार एक करोड़ से ज्यादा हिंदू सड़कों पर उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *