दूर-दराज क्षेत्र के ग्रामीणों से की चर्चा समस्याओं का निराकरण कराने का दिया आश्वासन


दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के विकासखण्ड तेंदूखेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में भ्रमण किया। उन्होंने ग्राम इमलीडोल, जरुआ, हाथीडोल तीन गांवों का भ्रमण किया और यह तीनों गांव बहुत ही दूर-दराज क्षेत्र में है।कलेक्टर श्री कोचर ने बताया तीनों गांव ट्राइबल विलेज है और यहाँ पर आज स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत बच्चों के साथ मुलाकात की और विद्यार्थियों को किताबों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा दमोह जिले में एक मुहिम चलाई थी कि भेंट करने वाले लोग बुके, मिठाई आदि ना लाकर बच्चो के पढ़ने की सामग्री ले करके आये, वह सामग्री गरीब बच्चो को बाटेंगे, आज प्रवेशोत्सव में वह सामग्री इन तीनों जगह स्कूलों के बच्चो को बटवाई गई।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा दो तीन बड़ी समस्याएं गांव वालों ने बताई है, जिसमें एक यहाँ पर पीने के पानी का दिक्कत है, क्योंकि वहाँ तालाबों का गहरीकरण जरूरी है, इसके निर्देश दिए गये हैं। अभी अगले दो 3 दिन के अंदर वहाँ पर सर्वे होगा और वहाँ पर जो तालाब बने हुए हैं उनका गहरीकरण और भूजल संवर्धन के काम वहाँ पर लिए जाएंगे। एक समस्या उन्होंने सड़क की बताई है, एक इमलीडोल से लेकर हाथीडोल तक की जो सड़क है, वह पूरी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को हैण्डओवर हो गई, ऐसा मुझे बताया गया। अधिकारियों से बात करके काम जल्दी शुरू कराया जायेगा। उन्होंने एक डी पी एक्स्ट्रा लगने की बात कही तो डी.पी. के लिए भी बात की जायेगी। इन जगहों पर काम होना बहुत जरूरी हैं। एक और समस्या नेटवर्क की थी बी.एस.एन.एल. का नेटवर्क एक गांव में चलता हैं, लेकिन वह भी अच्छे से नहीं चल रहा हैं, नेटवर्क कंपनी से भी बात करके इसको और बेहतर बनाने के संबंध में निर्देश दिये जायेंगे ।
