Spread the love

पिता के साथ काम करने वाला आरोपी हाथ पकड़कर ले गया था निर्माणाधीन मकान में
-मासूम के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे थे माता-पिता

भोपाल। राजधनी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार किये जाने की घटना सामने आई है। शहर के अवधपुरी थाना इलाके आरोपी युवक भाई के साथ खेल रही 5 साल की मासूम बच्ची का हाथ पकड़कर अपने साथ र निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहॉ ले जाकर हैवान बने युवक ने मासूम के साथ ज्यादती और बैड टच किया। डर और घबराहट के कारण बच्ची रोने लगी उसकी आवाजें सुनकर मासूम के मां-पिता वहॉ पहुंचे। जिन्हें देख आरोपी वहॉ से फरार हो गया हालांकि शिकायत मिलने पर बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में स्थित एक कवर्ड कैंपस में कई मजदूर रहते हैं। यहां कई मकान निर्माणाधीन हैं। इन्ही में डिंडौरी का रहने वाला एक मजदूर परिवार भी झुग्गी बनाकर रहता है। इस परिवार की पांच साल की बच्ची अपने भाई के साथ सोमवार रात करीब 11.30 बजे घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर पहले ही मासूम का पिता काम से वापस घर आया था, उसके आने पर उसकी पत्नि उसे खाना देने में व्यस्त हो गई थी। मासूम बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि थोड़ी देर बाद ही उन्हें बच्ची की रोने और चीखने की आवाजें आई जिसके बाद वह और पति फौरन ही घर के बाहर आये तो वहॉ बच्ची नहीं दिखी। वह रोने की आवाज की दिशा में दौड़ते हुए पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। जहॉ रोहित बर्मन उनकी मासूम बच्ची के साथ अर्धनग्न हालत में गंदा काम करते हुए दिखाई दिया। उन्हें देख आरोपी उन्हें धक्का देकर वहॉ से भाग गया। आरोपी रोहित सिवनी का रहने वाला है, और बच्ची के पिता के साथ ही लोहा बांधने का काम करता हैं, जिसके चलते वह एक दूसरे से परिचित हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के काफी लोग जमा हो गए थे। लेकिन उस समय बच्ची के मां-पिता शिकायत करने थाने नहीं पहुंचे। लोगो की समझाइश के बाद मंगलवार दंपत्ति थाने पहुंचे और कहा की बदनामी के कारण वह शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते थे। लेकिन लोगों की समझाइश के बाद प्रकरण दर्ज कराने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही एक्शन में आई पुलिस ने घेरांबदी करते हुए आरोपी रोहित बर्मन को तलाश कर हिरासत में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *