Spread the love

मामा गिरफ्तार भांजे की तलाश
इन्दौर। अपने कैफे में नौकरी का कहकर एक विधवा महिला से दुष्कर्म कर साढ़े चार लाख रुपए लेने के बाद आरोपी युवक के मामा ने महिला को टुकड़े कर ड्रम में डाल देने की धमकी दी। महिला ने हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच मामले में शिकायत दर्ज कराई है। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है जहां देवास निवासी आरोपी युवक कैफे संचालित करता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सोनू पटेल उर्फ आमिर खान निवासी देवास के खिलाफ रेप, धोखाधड़ी और धमकी के मामले में केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को अपनी दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने पति के इलाज के लिए एमवाय अस्पताल गई थी, जहां उसकी मुलाकात सोनू पटेल से हुई वहां उसने मदद करते उसका नंबर ले लिया। पति की मौत के बाद वह उससे बातचीत करने लगा और उसने अपने कैफे में नौकरी का प्रस्ताव दिया और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने इसके विडियो भी बना लिये थे। इस दौरान उसने उससे साढ़े चार लाख रुपए भी लिए। जब उसने सोनू से पैसे वापस मांगे तो उसने धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा। उसने देवास में अपना रसूख बताकर उसे डराने की भी कोशिश की। जब उसने ज्यादा दबाव बनाया तो सोनू ने फर्जी एग्रीमेंट बनाकर दिया । जिसका उसने विरोध किया तो सोनू ने अपने मामा रसूल को बुलाया। रसूल ने उसे चुप रहने की धमकी देते कहा कि उसका भानजा उसे मारकर टुकड़ों में ड्रम में भर देगा। महिला ने इसके बाद हिंदू जागरण मंच को जानकारी दी। जिसके बाद हिंदूवादी नेता राजकुमार टेटवाल और मानसिंह उसको लेकर एमआईजी थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने आरोपी के कैफे पहुंच आरोपी के मामा रसूल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस दौरान आमिर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *