Spread the love

बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर जलाल यूनुस ने इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश में विमेंस वर्ल्ड कप 3 अक्टूबर से होना है। लेकिन ICC ने देश में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद दूसरे देश को मेजबानी देने का मन बना लिया है। इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट ऑपरेशन के चेयरमैन भी रहे जलाल ने पद छोड़ दिया।

क्रिकेट की भलाई के लिए इस्तीफा दिया
जलाल ने कहा, क्रिकेट की भलाई को ध्यान में रखते हुए मैंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। सरकार बदलने के बाद इस्तीफा देने वाले जलाल क्रिकेट बोर्ड के पहले ही सदस्य हैं।बांग्लादेश में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के कारण 5 अगस्त को आवामी लीग सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद विपक्षी दल और स्टुडेंट यूनियन ने मिलकर बांग्लादेश में नई सरकार बनाई।

प्रेसिडेंट नजमुल हसन भी छोड़ सकते हैं पद
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चेयरमैन जलाल के बाद बोर्ड प्रेसिडेंट नजमुल हसन भी इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि सरकार का साथ देने के लिए वह अपना इस्तीफा भी सौंप सकते हैं।

By Systart Software

हमारे बारे मेंचंबल नव्राष्ट्र न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है। हमारा उद्देश्य एक सशक्त और सूचनात्मक समाज का निर्माण करना है। चंबल क्षेत्र की समसामयिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों, और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से नजर रखते हुए, हम आपको निष्पक्ष और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *