Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के वापसी के लिए बेताब हैं। शमी सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और उम्मीद है की वह बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में मैदान पर उतरेंगे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम में आएंगे।

नई दिल्ली: टखने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वापसी के लिए तैयार हैं। शमी रणजी ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम बंगाल के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। वह इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में किसी एक टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। समझा जाता है कि शमी 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और 18 अक्टूबर को बिहार के खिलाफ बंगाल के शुरुआती दो रणजी मैचों में किसी एक मैच में खेल सकते है।

इन दोनों मैचों के बीच सिर्फ दो दिन का समय है ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि वह दोनों मैचों का हिस्सा होंगे। न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 19 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू होगी, उसके बाद पुणे (24 अक्टूबर) और मुंबई (एक नवंबर) में टेस्ट होंगे। ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर जाने से पहले शमी के इनमें से एक मैच खेलने की उम्मीद है।

By Systart Software

हमारे बारे मेंचंबल नव्राष्ट्र न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है। हमारा उद्देश्य एक सशक्त और सूचनात्मक समाज का निर्माण करना है। चंबल क्षेत्र की समसामयिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों, और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से नजर रखते हुए, हम आपको निष्पक्ष और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *