Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचरने बताया भारत सरकार की एडिप योजनांतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा दमोह जिले के दिव्यांगजनों के हितार्थ कृत्रिम अंग वितरण हेतु परीक्षण शिविर 21 अप्रैल से आयोजित किये जा रहे हैं, जो कि 28 अप्रैल तक चलेंगे इसमें पात्रता अनुसार दिव्यांगजनों को लाभांवित किया जायेगा। उन्होंने बताया निकाय स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर की तिथियां निर्धारित की गई हैं।

            शिविर तिथियों के अनुसार शिविर प्रात: 11 बजे से शाम 04 बजे तक निकायों में आयोजित किये जायेंगे। इनमें जनपद पंचायत दमोह, नगर पालिका दमोह, नगर परिषद हिण्डोरिया में 21 अप्रैल 2025 को जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में प्रात: 11 बजे शाम 04 बजे तक शिविर लगाये जायेंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत हटा एवं नगर पालिका हटा में 22 अप्रैल 2025 जनपद पंचायत हटा में प्रात: 11 बजे से शाम 04 बजे तक, जनपद पंचायत बटियागढ़ में 23 अप्रैल 2025 को जनपद पंचायत बटियागढ में प्रात: 11 बजे से शाम 04 बजे तक शिविर आयोजित किये जायेंगे।

            इसी प्रकार जनपद पंचायत पथरिया एवं नगर परिषद पथरिया में 24 अप्रैल 2025 को जनपद पंचायत पथरिया में प्रात: 11 बजे से शाम 04 बजे तक, जनपद पंचायत जबेरा में 25 अप्रैल 2025 को जनपद पंचायत जबेरा में प्रात: 11 बजे से शाम 04 बजे तक में शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा एवं नगर परिषद तेन्दूखेड़ा में 26 अप्रैल 2025 को जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा में प्रात: 11 बजे से शाम 04 बजे तक शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत पटेरा एवं नगर परिषद पटेरा में 28 अप्रैल 2025 को जनपद पंचायत पटेरा में प्रात: 11 बजे से शाम 04 बजे तक शिविर आयोजित किये जायेंगे।

 कलेक्टर श्री कोचर ने जिले के समस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के दिव्यांगजनों से आग्रह किया हैं उक्त शिविर में आकर लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *