Spread the love

दमोह। मप्र राजस्व कर्मचारी कल्याण संघ तहसील शाखा दमोह एवं दमयंती नगर द्वारा एक ज्ञापन एसडीएम महोदय दमोह को सौंपा गया उक्त जानकारी देते हुए विवके सिंह लोधी ने बताया कि तहसील के पटवारियो को स्वामित्व योजना में मिलने वाला मानदेय कार्य पूर्ण होने के उपरांत भी पिछले 1 वर्ष मे माननी कलेक्टर महोदय एवं राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को समय समय पर लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराने। उपरांत भी आज दिनांक तक अप्राप्त है। तहसील के पटवारियों का नियमित मासिक वेतन लगभग 1 वर्ष से समय से प्राप्म नहीं हो रहा है, नियत तिथि पर कभी प्राप्तनहीं होता है कभी 10 दिन के बाद तो कभी एकमाह में कभी कभार दो-दो माह तक वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है। वर्तमान में राशन ईकवाईसी करने हेतु पटवारियों की ब्यूटी लगाई गई है जबकि पटवारी के पास सीमांकन, कृषि संगण फार्मर आईडी, मीएम हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण विभागीय कार्य चल रहे हैं तथा पिछले एक वर्ष से राजस्व विभाग विभिन्न अभियान एवं विभिन्न योजनाओं में पटवारी से दिन-रात कार्य लिया जा रहा है उक्त कार्यों में पंचायत विभाग कृ विभाग एवं अन्य विभागों का आदेश होने के उपरांत भी कोई सहयोग नहीं किया गया है अन्य विभागों के कार्य एवं लॉ एं ऑर्डर, मंदिर, मस्जिद, तर्पण में तालाब घाटों में विभिन्न मेला, जुलूसों, शोभायात्राओं में पटवारी दिन-रात कार्यकर्ता है त विभागीय कार्य पिछड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा डांट भी खाता है एवं दंडित भी होता है। उक्त समस्याओं के चलते हम तहसील के समस्त पटवारी अत्यधिक मानसिक प्रताड़ित, दुखी एवं हताश हैं अ निवेदन करते हैं कि हम समस्त पटवारी राशन की केवाईसी का कार्य करने में असमर्थ है तथा जब तक स्वामित्व योजना की प्राप्त नहीं होती पंचायत विभाग का कोई भी कार्य नहीं करेंगे अगर इसके बाद भी दबाव देकर कार्य करवाया जाता है तो मृ पदीय कार्यों जैसे सीमांकन, स्वामित्व, सीएम हेल्पलाइन, कृषि संगणना एवं अन्य कार्य इस दौरान नहीं कर पाएंगे।साथ। निवेदन है कि यदि समय पर वेतन नहीं दिया जाता है तो आगामी माह से वेतन न मिलने तक कार्य नहीं करेंगे पटवारी के से संबंधी कार्यों में विलंब एवं लंबित कार्य के लिए संबंधित बाबू एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी सारी तय की जानी चाहिए। आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *