Spread the love

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजजनों ने महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपते हुए स्वास्थ्य के नाम पर मरीजो की जान लिये जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि जिले एवं नगर में अभी भी कई ऐसे निजी क्लीनिक है जिसमें झोला छाप डाक्टर्स मरीजो का इलाज कर रहे है किन्तु जिले के स्वास्थ्य प्रशासन के अलग अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार से उन डाक्टर्स की डिग्रियों की जांच नही की जा रही है उनका कहना है कि भाजपा सरकार के सी.एम. एवं उनके मंत्री मिशन अस्पताल आकर जरूर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाये। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि फ्रूड आयल दाम गिरने के बाद भी पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं किये जा रहे पुनः रसोई गैस सिलेन्डर के दाम 50 रूपये बढ़ा दिये गये। रजनी ठाकुर, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र राजपूत, सुषमा विक्रम ठाकुर, आशीष पटेल, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, कमला निषाद, तिलक सींग, पप्पू कसोटया, राव लाखन सिंह, अरविन्द अवस्थी, अजय जाटव, सदीप बरदिया, अमित नामदेव ने भी कहा कि मोहन सरकार जो कि दिल्ली से संचालित है उनके विधायक मंत्री भ्रष्ट्राचार में इस कदर लिप्त है कि स्वास्थ्य के नाम पर जिला अस्पताल एवं निजी अस्पतालो में असामाजिय अनेक मौते हो चुकी है किन्तु इन मौतो के जिम्मेदार किसी  भी प्रकार की कड़ी कार्यवाही न करना भष्ट्राचारियो को बढावा देना है इस अवसर पर पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर,मदन सुमन खिल्लू ठाकुर, हेमराज अहिरवार, पप्पू कुशवाहा, बलीराम कुशवाहा सत्येन्द्र राजपूत, बाबू चौहान सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *