

दमोह : विधायक उमादेवी खटीक ने कलेक्टर सुधीर कोचर एवं नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक के साथ ककरायी तलैया पर वृक्षारोपण किया। तलैया के गहरीकरण कार्य और सुन्दरीकरण कार्य का अवलोकन कर कार्य की सराहना की। कलेक्टर श्री कोचर को स्थानीय लोगो ने बताया कि रनेह रोड रसीलपुर तिराहा पर निजी भूमि स्वामी की आपत्ति के कारण 100 मीटर सड़क नही बन पा रही है, सड़क में गड्ढे हो गए है, राहगीर परेशान है, वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। इस पर कलेक्टर श्री कोचर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर उचित निराकरण की बात कही। इस अवसर पर विधायक उमादेवी खटीक और नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक ने भी कुछ बातों व समस्याओं से अवगत कराया।
