

दमोह! लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा बैसाखी पर्व का आयोजन बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ एरिया ऑफिसर रोजी बग्गा के निवास पर किया गया। सभी सदस्यों द्वारा वैसाखी गीत जोर शोर से गाए गए ।
कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य के रंग-बिरंगे परिधानों में सजी लीनेस ने उत्सव की शोभा बढ़ाई। आयोजन स्थल को बैसाखी की थीम पर सजाया गया, जिससे पूरा माहौल पंजाब की सांस्कृतिक छटा से भर गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ हुई, जिसके बाद लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। मेम्बर्स द्वारा प्रस्तुत गिद्धा और भांगड़ा ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिए।
क्लब की एरिया ऑफिसर रोजी बग्गा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय परंपराओं और त्योहारों को जीवित रखना है, साथ ही समाज में सौहार्द और उत्सव की भावना को बढ़ावा देना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों और अतिथियों के साथ सामूहिक भोजन के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर बैसाखी पर्व का आनंद उठाया।
