आज फिर अगला फेसबुक सेशन इसे जरूर अटेंड करें सब के लिये उपयोगी साबित होगा

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा डॉ. जलज बजाज बड़े प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ है। उनका आज एक सेशन हुआ। जिसमें की शून्य से 6 माह तक के जो नवजात शिशु हैं, उनकी देखभाल कैसे की जाए, क्योंकि यदि शिशुओं की देखभाल सही तरीके से नहीं होती है, तो वह शिशु या तो मृत हो जाते हैं, या फिर हमेशा के लिए दिव्याँग हो जाते हैं, या उनको कोई बीमारी हो जाती है, और इन सब चीजों से बचाने के लिए बहुत जरूरी है, कि माताएं यह समझें कि पहले छह माह में बच्चे की देखभाल कैसे की जाती है। आज डॉ. बजाज ने कलेक्टर की फेसबुक पर लाईव आकर शिशुओं के संबंध में बहुत की सटीक जानकारी दी है।
कलेक्टर श्री कोचर ने बताया इसी प्रकार कल हमारा अगला फेसबुक सेशन है, जो बच्चों के लिए है, अब जो बच्चे 10 वीं पास कर चुके हैं, उनके मन में सबसे बड़ा प्रश्न यह है, कि ग्यारहवीं में सब्जेक्ट कौन सा लें तो सब्जेक्ट सेलेक्शन एक बच्चों के लिए बड़ा प्रॉब्लम रहता है। चुनौती रहती है, पेरेंट्स भी परेशान होते हैं। उसको लेकर के उनको भी समझ में नहीं आता है, कैसे सेलेक्ट करें तो कल वह एक बहुत महत्वपूर्ण सेशन रहेगा जिसमें हमारे कई सारे विशेषज्ञ बैठेंगे और बच्चों को सलाह देंगे। सब्जेक्ट का चयन उनको 11वी में कैसे करना चाहिए मेरा आग्रह है, बच्चों से और उनके पेरेंट्स से की कृपया इस सेशन को जरूर अटेंड करे, इसको बिल्कुल छोड़े ना यह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
श्री कोचर ने कहा अच्छे रिजल्ट की कल्पना करना अभी पहला उद्देश्य था कि गांव में जो एक सबसे बड़ी शिकायत आती है, कि कोई मिलता नहीं है, कोई आता नहीं है हेडक्वार्टर, उसको दूर करने के लिए बेसिक्ली जन सुनवाई भी हो रही है, मंगलवार को पंचायत मुख्यालय के ऊपर और साथ में पटवारी पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता यह जो फील्ड लेवल के वर्कर्स हैं। जिनके बारे में लोग अक्सर कहा करते हैं, कि यह कहीं बाहर है, यह मिल नहीं रहे हैं। तो 1 दिन कम से कम वह 11 बजे से 2 बजे तक बिल्कुल फिक्स है, की वह मिलेंगे इससे लोगों को काफी राहत मिलना प्रारंभ हुई है। उन्होंने कहा अभी पिछली जन सुनवाई का जो सार रहा है, वह यह रहा है कि लगभग एवरेज 60 से 80 के बीच में इन सभी 25 जगहों पर शुरू किया है। अभी आवेदन आ रहे हैं। इस सिस्टम को थोड़ा सेटल डाउन होने देंगे ताकि धीरे-धीरे फिर इसमें आवेदनों की संख्या बढ़ेगी। जब यह निराकरण बढ़ने लगेगा तो अभी प्रारंभिक स्टेज पर है, और इसको अभी थोड़ा और स्मूथ करने का प्रयास लगातार करते रहेंगे।
श्री कोचर ने कहा एक व्यक्तिगत विषय है, जिसमें उनका कहना यह है, उनकी शिकायत यह है, कि कोई एक शिक्षक हैं, जिन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है, और इस मामले में उनका यह भी कहना था कि पुलिस ने कोई एफ.आई.आर. की होगी तो पुलिस ने उसमें चालान पेश कर दिया तो पिछली जन सुनवाई में भी आई थी, बटियागढ़ थाने से इसकी चालान की कॉपी मांगा ली है, और अब प्रस्ताव उस शिक्षक के निलंबन का कमिश्नर सागर को चला जाएगा। फिर उसके बाद कमिश्नर सागर के यहाँ से आगे की कार्रवाई होगी। क्योंकि शासन का नियम है, यदि किसी शासकीय अधिकारी के विरुद्ध किसी कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाए। जांच एजेंसी के द्वारा तो फिर उनको निलंबित किया जाता है तो इसीलिए वह फिर कार्रवाई की जायेगी।
