Spread the love

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत संजय नगर शराब दुकान सेल्समेन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, आरोपियों ने सेल्स मेन से शराब पीने के लिये रुपयों की मांग की थी, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय नगर शराब दुकान में सेल्स मेन के पद पर पदस्थ हैं, 48 वर्षीय उमा शंकर गुप्ता कल रात दुकान के पास पान की दुकान में खड़ा था, तभी एक युवक सोनू चूहा और उसका एक साथी वहां आए और गाली गलौच कर शराब पीने के लिये रुपये मांगने लगे, मना करने पर दुकान में पथराव किया और जान से मारने की धमकी देत हुये भाग गये। पुलिस ने एक आरोपी राज बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है, चुहा अभी फरार है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 119(1), 125, 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *