Spread the love

भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में सौतेले पिता ने 18 साल की युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। थाना पुलिस के मुताबिक मंदिर इलाके में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह बारहवीं कक्षा की छात्रा है। वह अपनी मां के साथ रहती है, जबकि पिता अलग रहते हैं। उसके पिता मां से शराब के नशे में मारपीट करते थे, तंग आकर मां ने उससे अलग हो गई, बाद में आरोपी शिवम से नजदीकियां होने पर उन्होनें उसके साथ दूसरी शादी कर ली। वह एक कॉलोनी में रात के समय गार्ड की नौकरी करता है, जबकि युवती की मां दिन में निजी काम करने जाती है। आरोप है कि बीती 13 अप्रेल को दिन के समय उसकी मॉ अपने काम पर गई थी इसी दौरान आरोपी सौतेला पिता घर पहुंचा और पीड़िता को अकेला पाकर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी घटना की शिकायत करने पर उसे धमकी देते हुए भाग गया। कुछ दिन तो पीड़िता चुप रही, लेकिन बीते दिन उसे मॉ को सारी बात बता दी। इसके बाद मां उसे लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *