Spread the love

5 लाख की और डिमांड के बाद थाने पहुंचा मामला
पैसो की डील भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में हुई थी

भोपाल। राजधानी में रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लेकमेल करते हुए 10 लाख रुपए लेने के मामले में टीटी नगर पुलिस ने बीती रात को मामला कायम कर लिया है। पूरे मामले में सबसे हैरानी वाली बात यह है की बैखौफ आरोपियो ने रकम की डील कहीं और नहीं भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर (कंट्रोल रूम) में की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायसेन निवासी फरियादी कपिल राजपूत ने अपनी शिकायत में बताया की उसकी भोपाल की रहने वाली युवती से दोस्ती थी। जनवरी माह में कपिल की शादी कहीं और तय हो गई। इसके बाद युवती जनवरी में कपिल राजपूत के खिलाफ शिकायत लेकर टीटी नगर थाने पहुंची थी। उस समय पीड़िता और कपिल के बीच राजीनामा हो गया था, लेकिन युवती के साथ जितेंद्र धाकड़ और विमलेश पटेल भी थे। बाद में जितेंद्र राजपूत ने कपिल को ब्लेकमेल करते हुए डरा धमका कर उससे 10 लाख रुपए वसूल कर लिए। जितेंद्र ने कपिल को धमकाते हुए कहा की अगर उसने रकम नहीं दी तो वो युवती से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा देगा। इसके बाद जितेंद्र ने अपने एक साथी के जरिये कपिल को कंट्रोल रूम की पार्किंग में बुलवाया और 10 लाख रुपए ले लिए। जनवरी माह में 10 लाख लेने के बाद फरवरी माह के आखिर में जितेंद्र ने कपिल राजपूत को एक बार फिर ब्लेकमेल करते हुए 5 लाख रुपए देने का कहने लगा। इससे परेशान होकर कपिल ने टीटी नगर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने कपिल की शिकायत पर बिचोलिये का काम करने वाले सचिन पटेल और बजरंगी को आरोपी बनाया गया है। सचिन पटेल पर भोपाल में कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है, कि शुरुआती जॉच में सामने आया की ब्लेकमेलिंग की युवती को जानकारी नहीं थी, कि उसके नाम से पैसे लिए गए हैं। जिसके चलते उसे मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है। आरोपी ने पीड़ित पर दबाव बनाने उसे कॉल किया था। कपिल ने पूरी बातचीत को अन्य फोन में रिकॉर्ड कर ली थी। जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जांच में कंट्रोल रूम परिसर में हुई डील के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *