रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

दमोह: जिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा बढ़ोत्तरी के काम को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाये। अधोसंरचना के विकास और आवश्यक सुधार कार्य, नगरपालिका द्वारा पानी के टैंकर सप्लाई के रेट फिक्स करने, बारिश पूर्व अस्पताल के नालों की साफ–सफाई, सी.सी.बी.एच बोर से पुरानी अस्पताल के संपबेल हेतु लाइन बिछवाने, पुराने आई.वॉर्ड को स्टोर में परिवर्तित किया जाये। यह बात कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान कही। कलेक्टर श्री कोचर ने आर.एम.ओ. द्वारा आय–व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किये जाने दौरान कहा समायोजन के प्रत्याशा में राशि जारी की जाती है, तो ध्यानपूर्वक इसका समायोजन आवश्यक रूप से किया जाये। उन्होंने विस्तार पूर्वक चर्चा कर सभी संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए ।
कलेक्टर श्री कोचर ने बैठक में रखे गये प्रस्ताव के संबंध में सिविल सर्जन डॉ. रविन्द्र कुमार ठाकुर को निर्देश दिए कि जनहितैषी एवं रोगी कल्याण से जुड़ी सुविधाओं में विस्तार के लिये तार्किक रूप से आवश्यकता का विश्लेषण कर एक समग्र प्रस्ताव व्यवस्थित रूप से बनाया जाये, इस हेतु एक दल गठित किया जाये। अस्पताल के नक्शा अनुसार निरीक्षण करायें, पैरामेडिकल स्टॉफ, आउटसोर्स भर्ती, ओ.पी.डी., रोस्टर, स्टोर, वॉर्ड, रसोई, बायोमेडिकल वेस्ट निष्पादन, सुरक्षा जैसे सभी अहम् मुद्दों को शामिल करते हुए कमियों की पहचान कर एक समग्र कार्ययोजना सुव्यवस्थित रूप से तैयार कर आगामी आर.के.एस. बैठक में रखी जाये। उन्होंने कहा सामग्री क्रय से संबंधित मुद्दों के लिये पृथक से कमेटी गठित कर अनुमोदन लिया जाये तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 का ऑडिट यथाशीघ्र कराया जाये। कलेक्टर श्री कोचर ने जिला चिकित्सालय में प्यून के स्वीकृत खाली पद संबंधित जानकारी भेजने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए गये। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।बैठक दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने डॉ हेमराजसिंह अस्थिरोग विशेषज्ञ को आर.के.एस. नोडल अधिकारी बनाये जाने की स्वीकृति तथा बारिश पूर्व अस्पताल के पुराने भवन में प्राथमिकता अनुसार सभी मरम्मत कार्य आर.के.एस फण्ड से कराने की अनुमति दी गई।
