Spread the love

राज्य भर से करीब बारह महिला मंडलों ने अपनी प्रस्तुति दी
दमोह। पर्यूषण पर्व के अवसर पर दमोह में आयोजित राज्य स्तरीय महिला आरती प्रतियोगिता स्थानीय उमा मिस्त्री की तलैया से संपन्न हुई। रात भर चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य मंत्री लखन पटेल एवं जबेरा से विधायक और मध्यप्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी शामिल  हूए। स्व श्री रुपचंद जैन (संगम), स्व. श्रीमती राजकुमारी जैन अटल एवं स्व श्रीमति जगरानी डबुल्या स्मृति में होने वाली  इस प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब एक दर्जन भजन मंडलियां शामिल हुईं। जैन नवयुवक मित्र मंडल एवं जैन युवा महासंघ दमोह के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में  जे ई एस पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात चौधरी मंदिर एवं प्रतिभा मंडल पलंदी मंदिर समिति द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जे ई एस स्कूल के प्राचार्य नितन वर्मा द्वारा स्व श्री रूपचंद जैन के जीवन पर प्रकाश डाला गया साथ ही संस्था के मनीष जैन (आऊटलुक)  द्वारा स्व श्रीमति राजकुमारी जैन( अटल) के परिचय पत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी मानव बजाज ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य भर से करीब बारह महिला मंडलों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें प्रथम स्थान पर  भावना भक्ति ग्रुप सागर,द्वतीय स्थान पर कांच मंदिर महिला मंडल दमोह, तृतीय स्थान पर सती चंदनबाला ग्रुप सागर,एवं चतुर्थ स्थान पर विद्यासागर ग्रुप सागर विजेता रहा। एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर यशस्वी जैन दमोह,द्वतीय स्थान पर मोहिनी जैन तृतीय स्थान पर मिष्टी जैन एवं चतुर्थ स्थान पर निधि जैन सागर यहीं। इस अवसर पर समिति द्वारा स्व श्री रूपचंद जैन को समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा ऐसे लोगों के लिए जिन्हें रोजगार की तलाश है ऐसे करीब दस लोगो के लिए सिलाई मशीन भी प्रदान की गई। इस दौरान जैन नवयुवक मित्र मंडल के संरक्षक अरविंद ईटौरया पदम खली, रज्जन सन्मति, आकाश बमौरया, राजकुमार पुजारी मनोज जैन मीनू, संयोजक संजय डबुल्या, बंटू गांगरा मनीष जैन (आउटलुक) आशीष शाह, सुनील जैन बड़े राय, नरेन्द्र जैन सबलू शरद बजाज आशीष विजय स्टोर्स अंकित जैन कालू, राकेश दशौंदा, सौरभ भारिल्ल, अतिशय जैन, नीरज सहारा, पंकज मुंशी, भाजपा नेता गोलू बजाज, राकेश पुजारी, अक्खन जैन, मोंटी रायकवार, साथ बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *