प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

दमोह – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का अल्प प्रवास पर दमोह आगमन हुआ, जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में सागर नाका टोल पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प हार पहनाकर, ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राजगढ़ी हिंडोरिया के लिए रवाना हो गए जहां उन्होंने दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी एवं पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के घर वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं उन्होंने राजगढ़ी हिंडोरिया में स्थित 1857 की क्रांति के अंग्रेजों द्वारा दागे हुए तोप के गोलो के निशान का अवलोकन किया इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष पन्ना जिले के लिए रवाना हुए।
प्रदेश अध्यक्ष के दमोह आगमन पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह, पूर्व विधायक प्रधुम्न लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल एवं गौरव पटेल उपाध्यक्ष रमन खत्री, संजय सेन, अमित बजाज सुरेश पटेल, रिंकू गोस्वामी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन, भरत यादव,पवन तिवारी,ब्रज गर्ग,नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ब्रजेश लोधी, सुनील यादव लालू जैन मनीष तिवारी श्याम दुबे दीपक मिश्रा महेंद्र राठौर राकेश लोधी राजुल चौरहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
