Spread the love

दो दर्जन से अधिक बेसहारा लोगों को अंतिम संस्कार कर चुकी हैं महाकाल मित्र मंडली 

दमोह। नगर पालिका परिषद के बजरिया वार्ड नंबर 04 में रहने वाली बेसहारा महिला जो वार्ड में अकेले ही रहती थी ना उसके रिश्तेदार थे। सोमवार की रात्रि में फूलबाई रैकवार का निधन हो गया जब वार्ड के स्थानीय लोगों को बेसहारा महिला के निधन की खबर लगी तब स्थानीय युवाओं ने महाकाल मित्र मंडल के साहिल विरमानी को फोन पर सूचना दी कि उक्त महिला फूलबाई रैकवार का परिजन नहीं है। तो तत्काल ही महाकाल मित्र मंडल के साहिल विरमानी, जेपी मिश्रा, कल्लू चौबे, प्रकाश गोस्वामी,करीम खान, इजराइल खान बेसहारा महिला के घर पर पहुंचे जिसका विधि-विधान से हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम शव यात्रा निकाली और जटाशंकर मुक्ति धाम में महाकाल मित्र मंडल के सदस्यों के द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।

       महाकाल मित्र मंडल के साहिल विरमानी ने बताया कि इस तरह के कार्य करने से मन को संतुष्टि मिलती है जिसका कोई नहीं है उसकी मदद करने में मन को संतुष्टि प्राप्त होती है। हमारे महाकाल मित्र मंडल के सभी नौजवान सदस्य दमोह जिले में निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं। महाकाल मित्र मंडल के सदस्य जेपी मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था का कार्य बिल्कुल गैर राजनीतिक रहता है। जब भी कभी यदि ऐसी सूचना मिलती है। तो हमारे सदस्य उस व्यक्ति को अपना परिवार का सदस्य मानकर सेवा करते हैं। अभी हमारी महाकाल मित्र मंडली ने 2 दर्जन से अधिक लोगों का अंतिम संस्कार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *