Spread the love

दमोह ! पुलिस ने आज शुक्रवार सुबह एक स्थानीय लाज से संदिग्ध रूप में ठहरे युवक को गिरफ्तार किया है बताया गया है कि पकड़ा गया युवक पन्ना जिले का रहने वाला है और उसने अपना नाम इसराइल मोहम्मद बताया है जबकि वह शिवा शर्मा के नाम से फर्जी आधार कार्ड के जरिए लॉज में कमरा लेकर ठहरा था !
वहीं कुछ हिंदू संगठन के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने तत्काल ही कार्यवाही करते हुए युवक को हिरासत में लिया है बताया गया है कि आरोपी युवक एक स्थानीय युवती को अपने साथ भगा ले जाने की तैयारी करके आया था वही यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी के मोबाइल में कई युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं वहीं इनमें एक 14 वर्षीय नाबालिक की तस्वीर भी शामिल है !
इस मामले में सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अभी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है वहीं मोबाइल में मिली सामग्री और फर्जी आधार कार्ड के मामले में भी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *