Spread the love

भोपाल। देहात क्षेत्र के परवलिया थाना इलाके में जमीनी विवाद हो लेकर हुए झगड़े में गुस्साये ससुर ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से बहू पर फायर कर दिया। गनीमत रही की गोली महिला के बाएं हाथ की कोहनी में लगी। उसे इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ सर्जरी कर गोली निकाली गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला का पति पास ही खड़ा था। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 4 बजे आरोपी ससुर ईश्वर सिंह का प्रॉपर्टी को लेकर बेटे नरेश से झगड़ा हो गया था। काफी देर तक दोनो के बीच कहासुनी होती रही। इस दौरान उसकी बहू संगीता लवाना (32) भी बेटे के पास ही खड़ी थी। बेटे की आपत्तिजन बातों से गुस्साया ईश्वर सिंह भीतर गया और 12 बोर की बंदूक निकाल लाया। उसने बेटे-बहू की तरफ फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली बहु संगीता के बाएं हाथ की कोहनी में लगी। गोली लगते ही संगीता बेसूध होकर गिर गई। पति और परिवार के अन्य लोग उसे इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये। बताया जा रहा है, कि झगड़े के बाद आरोपी ईश्वर सिंह अपने बेटे को मारना चाहता था। इस बीच पति को बचाने के लिए पत्नी संगीता आगे आ गई। पुलिस का कहना है की जल्द ही घायल महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके बाद ही सही कारण सामने आ सकेगा। शुरुआती जॉच में जमीनी विवाद को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चलने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी ससुर ईश्वर सिंह लवाना पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *