Spread the love

पुलिस ने फिर भी पकड़ लिया, 15 लाख से अधिक की शराब जप्त
भोपाल। थाना खजूरी सडक ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 15 लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब जप्त की है। आरोपी ने शराब तस्करी के लिये ट्रक में केबिन के पीछे छिपा हुआ केबिन बनाया था। थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की बीती रात टीम को पैट्रौलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की मुबारकपुर बायपास रोड से 11 मील खजूरी की ओर एक ट्रक नंबर एमपी09-डीएम-3055 में अवैध रुप से शराब भरकर ले जाई जा रही है। खबर मिलने पर टीम ने बरखेडा सालम जोड के पास उस ट्रक को रोककर तलाशी ली। चैकिंग के दौरान पता चला की ट्रक ड्राईवर-डेशबोर्ड केबिन के पीछे एक तिहाई भाग में हिडन केबिन बनाकर उसमें अंग्रेजी शराब की पेटिया भरकर रखी हुई थी।

ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसकी पहचान छितु जमरा पिता शुरपाल जमरा (25) निवासी ग्राम कालवट पाटडिया आम्बा फेलिया तहसील जोवट थाना भाबरा जिला अलीराजपुर के रुप में हुई। जब उससे ट्रक में ले जाई जा रही शराब के बारे में पूछताछ की गई तब उसने बताया की टोल नाके पास से उसे किसी ने शराब पेटी रखने के लिए दी थी। हालांकि वह पुलिस को उसके संबध में फिलहाल कोई और जानकारी नहीं दे सका। कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। गिनती करने पर ट्रक से अंग्रेजी शराब की 285 पेटिंया बरामद हुई जिनकी कीमत करीब 15 लाख से अधित बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस अब उसके गिरोह के पकड़े जाने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है, कि इतनी भारी मात्रा में शराब कहीं दूसरे जिले से लाई गई है। और पूछताछ में आरोपी से अन्य मामलों का खुलासा भी हो सकता है। पुलिस ने शराब सहित ट्रक को भी जप्त करते हुए ट्रक मलिक को तलब किया है। फिलहाल मामला कामय कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *