Spread the love


सैंकड़ों भारतीय ड्रोन हमारे शहरों पर कहर बरपा गए, सैकड़ों जाने गई
-पाकिस्तानी पत्रकारों ने दिखाया अपनी सरकार को आईना

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पत्रकार और यूट्यूबर अहमद नूरानी यूट्यूब पर पाकिस्तान की शाहबाज सरकार से कई सवालों को पूछते है। अहमद नूरानी, असद तूर और कमर चीमा जैसे पाकिस्तान के पत्रकार ऑपरेशन बुनियान उल मरसूस में कथित जीत का जश्न मना रहे पाकिस्तानी जनता को झकझोर रहे हैं और अपनी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। नूरानी पाकिस्तान के वैसे पत्रकार हैं जिनके कुछ वीडियो को पाकिस्तानी सरकार ने ब्लॉक कर दिए हैं। अहमद नूरानी ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। एक वीडियो में कहते हैं, पाकिस्तान ने भी हमला किया लेकिन इससे नुकसान क्या हुआ?
भारत की ओर इशारा कर उन्होंने कहा कि, जो दूसरे ओर से हमले किए गए उसके नुकसान के तफ्सील हैं, उसके सबूत है, पाकिस्तान के जितने भी शहर थे अमूमन…पंजाब और सिंध के शहर थे, सात तारीख के बाद इन शहरों में खौफ का साया रहा। पाकिस्तान के तमाम छोटे-बड़े शहरों में भारतीय ड्रोन सैकड़ों की तादाद में आए, वे अपना काम करते रहे। चाहे रावलपिंडी का स्टेडियम हो या फिर अटक के पास, यहां भी बंदा शहीद हुआ। बाकी ड्रोन से बेशुमार लोगों की शहादतें हुईं। पूरे पाकिस्तान के अंदर खौफ रहा। मैं आपको फैक्ट रिपोर्ट कहना चाहता हूं, आप मुझे गद्दार कहें, हजार बार कहें, बात यह है कि अगर आप फैक्ट पर नहीं चलते ,तब अमन नहीं ला सकते है। क्या सिवाय अमृतसर भारतीय शहरों में खौफ की फिजा रही।
गौरतलब है कि शाहबाज सरकार के कहने पर 11 मई को पाकिस्तान के लोगों ने शुक्रिया दिवस मनाया। पीएम शहबाज शरीफ ने अपनी आवाम को कहा है कि 4 दिन की जंग में पाकिस्तान की जीत हुई है। लेकिन पाकिस्तान के दावे पर वहां के रक्षा विशेषज्ञ और भारत में टीवी डिबेट में शामिल होने वाले पत्रकार कमर चीमा ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, आपके घर के अंदर उन्होंने हमला किया है, और आप पाकिस्तान में कहते हैं, मोदी साहब कामयाब हैं भाई, वहां 100 प्रतिशत कामयाब हैं, वे 200 फीसदी सफल हैं, याद रखिए। और यहां पर ये कन्फ्यूज लीडरशिप का क्या करना है। मुझे नहीं पता। गौरतलब है कि पाकिस्तान में मीडिया पर पाकिस्तानी आर्मी की जबर्दस्त सेंसरशिप है। वहां कुछ भी विचार रखने के लिए पाकिस्तान के पत्रकारों और यूट्यूबरों को सेना के नजरिये का ख्याल रखना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *