Spread the love

पटना। सोशल मीडिया पर रील का नशा इस कदर चढ़ा है, कई बार इसके चलते लोगों की जान चली जाती हैं। लेकिन बिहार के सुपौल में एक बहू को इंस्टाग्राम रील्स बनाना इतना भारी पड़ गया कि उसने कभी सोचा भी नहीं था।
दरअसल बहु सुनीता देवी रील बना रही थी। उसके ससुर को यह नागवार गुजरा। परंपरा, संस्कार और मर्यादा खराब करने का हवाला देकर ससुर ने बांस से बहु पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।
26 साल की सुनीता देवी, मोतीपुर वार्ड नंबर 3 में रहती हैं। सुनीता ने अपने पति के कहने पर रविवार व्रत की एक रील बनाई। रील देखते ही सास-ससुर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गुस्साए ससुर ने बांस से बहु का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में पति ने सुनीता को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल सुनीता का उपचार हुआ।
वहीं डॉक्टर ने बताया एक 26 साल की महिला सुनीता को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घायल महिला ने बताया है कि रील बनाने को लेकर सास ससुर ने मार पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *