Spread the love

असल जानकारी छिपाकर शादी करने, स्कॉर्पियो की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप
भोपाल। धार जिले के कुक्षी से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी बघेल सहित उनके परिवार के पॉच लोगो के खिलाफ परिवार की बहू ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस विधायक की बहू काम्या सिंह बघेल की शिकायत पर भोपाल की महिला थाना पुलिस ने 13 मई को सुरेंद्र सिंह बघेल उनकी पत्नी शिल्पा सिंह बघेल, भाई देवेंद्र सिंह बघेल, मां चंद्र कुमारी सिंह बघेल और बहन शीतल सिंह बघेल के खिलाफ मामला कायम किया है। जो अब सामने आया है। बहू काम्या सिंह बघेल विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल के छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी है। सभी आरोपियों पर उन्होनें मारपीट कर प्रताड़ित करने, दहेज में स्कॉर्पियो की मांग करने और अपने पति के संबध में असल जानकारी छिपाकर शादी कराने के आरोप लगाये हैं। पीड़िता काम्या सिंह (34) का आरोप है कि शीतल सिंह बघेल ने उनकी शादी कराई थी। पहले बताया गया था की पति देवेंद्र एमबीए हैं, उनका अच्छा बिजनेस है। लेकिन शादी के बाद पता चला की पति 8वीं फेल हैं। पारिवारिक बिजनेस से उन्हें दूर रखा जाता है, क्योंकि वे शराब पीने के आदि हैं। सच्चाई सामने आने के बाद जब उन्होंने जेठ और सास से इस संबंध में बात की तो उन्हें धमकाना शुरू कर दिया गया। आए दिन उनके साथ मारपीट की जाने लगी। बाद में उन्हें प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। आखिरकार तंग आकर उन्होनें पुलिस में शिकायत की। जांच के बाद भोपाल की महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियो का कहना है की विधायक हनी सिंह बघेल सहित पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच कराई जा रही है। पुलिस सभी आरोपियो को जल्द गिरफ्तारी नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *