Spread the love

झालावाड़। राजस्थान के अंता (बारां) से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने आज ट्रायल कोर्ट में सरेंडर किया। मीणा को 20 साल पुराने केस में 3 साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे विधायक नारा लगाने पर अपने ही समर्थकों पर भडक़ गए। इसके बाद गुस्से कोर्ट के अंदर चले गए। यहां से उन्हें अकलेरा (झालावाड़) जेल में भेज दिया गया है। दरअसल, 7 मई को कंवरलाल की विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया था। उन्हें दो सप्ताह में ट्रायल कोर्ट के सामने सरेंडर करने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद ट्रायल कोर्ट ने 9 मई को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *