सभी 22 मंडलों में बैठक आयोजित की गई
दमोह – भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह ने पं. दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अधिकतम सदस्यता दिवस हेतु मंडल की विस्तारिक बैठक 23 सितंबर 2023 को दमोह जिले के सभी 22 मंडलों में आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी सतानंद गौतम दमयंती नगर मंडल एवं दीनदयाल नगर मंडल, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हिंडोरिया पटेरा मंडल, जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री ने नरसिंहगढ़ बटियागढ़ मंडल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल ने फतेहपुर मढ़ियादो मंडल, जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने नोहटा बनवार मंडल, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन ने जबरा तेजगढ़ मंडल, जिला उपाध्यक्ष अनुराग वर्धन हजारी ने कुम्हारी मंडल, जिला महामंत्री सतीश तिवारी हटा नगर एवं हटा ग्रामीण मंडल, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय ने सदगुंवा, पथरिया मंडल, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय ने बांसा मंडल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने बांदकपुर मंडल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल ने अभाना, सत्येंद्र सिंह ने तेंदूखेड़ा तारादेही मंडल में मंडल की विस्तारित बैठक ली।
सतानंद गौतम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष है उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जयंती के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाना ही हमारा लक्ष्य और उपाध्याय जी को श्रृद्धा सुमन समर्पण है।
प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि हम सभी ने अभी तक अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा है और अब अंतिम दो दिन में हमारा कार्य युद्धस्तर पर करना है।
सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी गोपाल पटेल ने कहा कि अभी तक प्रत्येक मंडलों से सदस्यता अभियान का जो फीडबैक आ रहा है उससे यह पता चलता है कि कार्यकर्ताओं की लगन सफल हो रही है।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि यह केवल एक सदस्यता अभियान नहीं है यह जनसेवा का माध्यम है जिसमें हमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है।
प्रत्येक मंडलों की बैठक में मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री सहित मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी शक्ति बूथ ऑन के प्रभारी से प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

