Spread the love

5 अक्टूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर होगी कैबिनेट बैठक सिंग्रामपुर में

दमोह : प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के साथ कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज सिंग्रामपुर केबिनेट बैठक स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा, डीएफओ एमएस उइके, एडीशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम अविनाश रावत, एसडीओपी पुलिस श्री ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।  इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती जी की 500 वीं जन्म जयंती है, उसके परिप्रेक्ष्य में संभावना है कि 5 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक यहां होगी। इसी सिलसिले में आज सभी लोग मंत्री जी के निर्देशन में सिंग्रामपुर में बैठक स्थल, हैलीपेड स्थल आदि स्थानों का भ्रमण किया है और वहां पर सारी व्यवस्थाएं देखी हैं। उन्होंने कहा आवश्यक निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गये हैं, मीटिंग भी कर ली है बहुत व्यवस्थित तरीके से कैबिनेट बैठक के संबंध में चर्चा हुई है, यह पहला अवसर है जब दमोह जिले में कैबिनेट की बैठक हो रही है, यह एक बड़ा अवसर है, जिले के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, सारी तैयारी बहुत चाक चौबंद तरीके से की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *