Spread the love

अब छुट्टी से लेकर ट्रांसफर तक ऑनलाइन देंगे आवेदन
दमोह । मप्र में पुलिस अधिकारी से लेकर सिपाही तक को अपने तबादले लेकर छुट्टी के आवेदन और सर्विस से जुड़े दूसरे मामलों के लिए जिले और पुलिस मुख्यालय तक नहीं भागना होगा। पुलिस कर्मचारी ऑनलाइन ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। पुलिस मुख्यालय के स्टेट इलेक्ट्रानिक डेवपलमेंट कॉरपोरेशन की मदद से ई एचआरएमएस पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल पर मप्र पुलिस के 1 लाख से ज्यादा जवानों और पुलिस अधिकारियों का पूरा डेटा उपलब्ध होगा। जरूरत पडऩे पर पुलिस कर्मचारी खुद इस पोर्टल की मदद से अपना रिकॉर्ड देख सकेंगे।
पुलिसकर्मी का पूरा रिकॉर्ड होगा अपलोड
मप्र पुलिस में अभी पुलिस कर्मचारी को छुट्टी लेने के लिए लिखित में आवेदन सीनियर ऑफिसर को देना होता है। इस आवेदन पर छुट्टी सेंशन होने के बाद इसे जिले के आरआई के पास भेजा जाता है और फिर यह रिकॉर्ड पर चढ़ाया जाता है। पुलिस कर्मियों को जल्द ही इस कागजी कार्रवाई से निजात मिलने जा रही है। मप्र पुलिस मुख्यालय द्वारा एक पोर्टल तैयार किया जा रहा है, इसके बाद कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की मदद से इलेक्ट्रानिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों का रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। इस पोर्टल को इस साल के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा।
नए साल से शुरू होगा पोर्टल
पुलिस मुख्यालय में आईजी प्रशासन रुचि वर्धन मिश्रा के मुताबिक इसके तैयार होने के बाद पुलिस कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखा जाएगा। इस पोर्टल पर ही सभी को छुट्टी के लिए आवेदन करना होगा। साथ ही तबादला या दूसरे किसी भी प्रकार के आवेदन भी इस पोर्टल के जरिए ही होंगे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय तक आने की जरूरत नहीं होगी। इस पोर्टल को जनवरी से लागू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
पोर्टल से ही पता चलेगा कहां-कहां पोस्टिंग
इस पोर्टल पर हर पुलिसकर्मी का पूरी सर्विस कुंडली मौजूद होगी। पुलिसकर्मी किस-किस जिले में पदस्थ रहा है, उसे कब इनाम मिला है और कब सजा। इस सबका पूरा लेखा-जोखा इस पोर्टल पर उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *