0-4480x2038-0-0#
Spread the love
0-4480×2038-0-0#

दमोह – भारतीय जनता पार्टी  समाज सुधारक, धर्म परायण और प्रजावत्सल शासिका रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर 31 में तक 10 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है भाजपा दीनदयाल नगर मंडल द्वारा संगोष्ठी का आयोजन जिला  भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई।वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर  विचार रखेजिला महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी अद्भुत स्त्री थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, शिक्षा, और संस्कृति को बढ़ावा दिया। उन्होंने महिला नेतृत्व की सशक्त मिसाल पेश की।जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक गोपाल पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई का शासन ‘रामराज्य’ का आदर्श उदाहरण था। उन्होंने करुणा, न्याय और अनुशासन का संतुलन बनाकर सुशासन की मिसाल कायम की।सह-संयोजक श्रीमती शिखा जैन ने रानी अहिल्याबाई को भारतीय नारीशक्ति की प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से आज की युवतियों को प्रेरणा लेनी चाहिए कि एक महिला किस तरह समाज और राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभा सकती है। सभी उपस्थितजनों ने रानी अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी कार्यक्रम में जिला मंत्री संजय यादव, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजिद रिजवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, दीनदयाल नगर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, जुगल अग्रवाल, अमर राजपूत, नगर महामंत्री अरूण सोनी, महेंद्र अहिरवार, अखिलेश सिंह, नर्मदा पटेल, सुनील रोहित, अखिलेश चौबे, स्वप्निल प्यासी, सहित मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति रहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *